बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, अस्पताल में मौत
khaskhabar.com: शनिवार, 22 जून 2019 9:03 PM (IST)
पुलिस ने कहा कि नजीमुल करीम (23) को एक स्थानीय बाजार में एक झगड़े के
दौरान बेरहमी से पीटा गया। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिर उसे कोलकाता के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। घटना के बाद
सुरक्षाकर्मियों के अमदंगा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच
झड़प भी हुई।