West Bengal : BJP wants to encash caa issue in assembly election Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगाल : CAA को चुनावी मुद्दा बनाएगी BJP, झारखंड-दिल्ली में नहीं बनी थी बात!

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 मार्च 2020 8:19 PM (IST)
पश्चिम बंगाल : CAA को चुनावी मुद्दा बनाएगी BJP, झारखंड-दिल्ली में नहीं बनी थी बात!
क्या पश्चिम बंगाल में भाजपा सीएए को मुद्दा बनाएगी, इस सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव पहले आईएएनएस से कह चुके हैं कि निश्चित रूप से, हमारी पार्टी इस मुद्दे पर स्पष्ट है। भाजपा के संकल्प पत्र में जो भी वादे हैं, उस पर काम होगा। देश के संविधान को हम आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान भी नागरिकता संशोधन पर चर्चा की थी। बीते एक मार्च को शाह ने कोलकाता में हम अन्याय नहीं सहेंगे अभियान की शुरुआत करते हुए कहा था कि सीएए के खिलाफ विरोधी दल अल्पसंख्यकों को भडक़ाने का काम कर रहे हैं। अमित शाह के बयानों के बाद से राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी सीएए को चुनावी मुद्दा बनाने को लेकर जरा भी संशय की स्थिति में नहीं है। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement