Weekly review of the functioning of power corporations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्युत निगमों के कामकाज की होगी साप्ताहिक समीक्षा

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जुलाई 2019 9:25 PM (IST)
विद्युत निगमों के कामकाज की होगी साप्ताहिक समीक्षा
जयपुर। ऊर्जा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की अब साप्ताहिक रुप से प्रत्येक सोमवार को वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा होगी। इसके तहत सोमवार को आयोजित पहली वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा नरेश पाल गंगवार द्वारा विभिन्न योजनाओं और कार्यों की अब तक हुंई प्रगति की समीक्षा की गई। वीडियो कान्फ्रेन्स में विद्युत प्रसारण निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक कुंजीलाल मीणा, विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पी. रमेश, जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक ऎ.के.गुप्ता, अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक वी. एस. भाटी, जोधपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक अविनाश सिंघवी, ऊर्जा विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक पीयूष सामरिया, अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक अनिल गुप्ता सहित सभी विद्युत निगमों के उत्तरदायी व प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा नरेश पाल गंगवार ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी व प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सोमवार को आयोजित वीडियो कान्फ्रेन्स में ऊर्जा अंकेक्षण के तहत फीडरों पर लगाए गए मोडम व उनकी क्रियाशीलता, सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक फीडर पर 15 प्रतिशत तक विद्युत छीजत के लिए विभिन्न स्तरों तक निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति, खराब/बन्द मीटरों को शीघ्रता से योजनाबद्ध बदलने, ईआरपी तंत्र का क्रियान्वयन, सूचना प्रौद्योगिकी के समावेश की योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और निर्देश दिए कि ईआरपी का क्रियान्वयन दिसम्बर, 2019 तक पूर्ण किया जावे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement