Webinar organized on Digital Media Code of Conduct -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर वेबिनार का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 जून 2021 4:08 PM (IST)
डिजिटल मीडिया आचार संहिता पर वेबिनार का आयोजन
जयपुर। पत्र सूचना कार्यालय, पश्चिम क्षेत्र द्वारा डिजीटल मीडिया आचार संहिता 2021 पर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है । इसका उद्देश्य ओटीटी प्लेटफार्मस और डिजीटल समाचार प्रकाशकों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बनाई गयी डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी देना है। पत्र सूचना कार्यालय जयपुर( रीजन) की अपर महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने बताया कि इस वेबिनार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय संबोधित करेंगे। वेबिनार का आयोजन 30 जून 2021 को दोपहर 3 से 4.30 बजे तक जूम के माध्यम से किया जाएगा। डॉ. गौड़ ने बताया कि पत्र सूचना कार्यालय जयपुर , भोपाल और रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ऑनलाइन विचार विमर्श का उद्देश्य राजस्थान , मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफार्मस से जुड़े विभिन्न पक्षों के लोगों को आचार संहिता के भाग तीन के नियमों के बारे में जानकारी देना और उनकी शंकाओं का समाधान करना है ।
इस वेबिनार में इन राज्यों के फिल्म निर्माता, समाचार पोर्टल तथा अन्य ओटीटी प्लेटफार्म पर काम कर रहे निर्माता, निर्देशक, लेखक, पत्रकार आदि सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को भी इस वेबिनार के माध्यम से डिजिटल मीडिया आचार संहिता के बारे में जानकारी दी जाएगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement