Weather: Citys mercury reaches 46, slight relief expected from heat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौसम : शहर का पारा 46 पहुंचा, गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2024 10:17 PM (IST)
मौसम : शहर का पारा 46 पहुंचा, गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद
चंडीगढ़। शहर में बेहाल कर रही गर्मी और लू की वजह से लोगों का अघरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप लोगों की त्वचा को झुलसा रही है। वहीं बीते कई दिनों से तापमान भी 44 से 46 डिग्री के बीच चल रहा है। ऐसे में शुक्रवार को भी शहर का पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। वहीं चंडीगढ़ ऐयरपोर्ट पर तापमान 46.7 डिग्री रहा। ऐसे में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक शहर में 1 मार्च से लेकर अब तक 54.7 एमएम बारिश हो चुकी है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने कहा कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से शनिवार के बाद गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। ऐसे में आगामी पूरे सप्ताह बारिश होने एवं बादल छाए रहने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून के समय पर आने की संभावना जताई जा रही है। 1 जून के आसपास मानसून केरल के तट पर आ सकता है। लेकिन हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ तक पहुंचने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा। मतदान वाले दिन हल्की बारिश का अनुमान :
मौसम विभाग ने मतदान वाले दिन चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश और हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश के मतदाताओं को उम्मीद है कि उन्हें मतदान केंद्रों पर जाने के लिए गर्म और उमस भरे मौसम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, एक सिस्टम आ रहा है, शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे मतदान के लिए जाते समय अपने साथ पानी लेकर जाएं और सिर ढक कर जाएं।
क्यों कि जून की शुरूआत है, इसलिए कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं रहेगा। लेकिन थोड़ी राहत है और बारिश की वजह से शुक्रवार के मुकाबले तापमान तीन से चार डिग्री कम रहेगा।
घर से बेवजह न निकलें बाहर:
वैसे, आमदिनों में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के 12 से 3 तक घरों में रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर 12 से 3 तक लू और गर्मी अपने चरम पर होती है। इस वजह से खुद को बीमार होने से बचाने के लिए यह बेहद जरूरी है। अगर बहुत जरूरी काम होने पर निकलना भी पड़ रहा है, तो कई तरह की सावधानियां बरतें। इसमें ढीले डालें कपड़े पहने, पानी की बोतल अपने साथ रखें। बार-बार पानी पीते रहे।
मई का महीना सबसे गर्म रहा :
चंडीगढ़ में इस साल 2013 के बाद से सबसे शुष्क मई महीना रहा, जिसमें 30 मई तक कोई बारिश नहीं हुई। 2023 में मई में 106.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मई 2022 में 26.2 मिमी और मई 2021 में 60.8 मिमी बारिश हुई।
शहर में इस वर्ष 30 मई को मई माह का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने 15 मई 1970 को दर्ज किए गए 44.4 डिग्री सेल्सियस के पिछले उच्चतम तापमान को तोड़ दिया।
आगे मौसम का हाल:
- विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
- रविवार को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
- सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement