We will offer full cooperation in extraditing Mehul Choksi: Antigua and Barbuda government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंटीगुआ के मंत्री से मिली सुषमा, मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण बनी बात!

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 09:53 AM (IST)
एंटीगुआ के मंत्री से मिली सुषमा, मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण बनी बात!
न्यूयार्क। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए यहां हैं। इस दौरान उनकी कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात भी हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने एंटीगुआ के विदेश मंत्री ईपी चेट ग्रीन से मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी आरोपी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठा। सुषमा ने एंटीगुआ के विदेश मंत्री से चोकसी के लिए मदद मांगी, जिस पर ग्रीन ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान सुषमा ने अपने एंटीगुआ के समकक्ष से कहा कि चोकसी भारत में बडा घोटाला करके भागा है और ऐसे में उसके प्रत्यर्पण को लेकर भारत को एंटीगुआ से बहुत उम्मीदें हैं। इस पर ग्रीन ने कहा कि उनका देश इस मामले में पूरा सहयोग करेगा। वहीं, ग्रीन से जब सुषमा के साथ हुई द्विपक्षीय मुलाकात और इसमें चोकसी के प्रत्यर्पण के बारे में भारतीय पत्रकारों ने सवाल किए तो उन्होंने कहा, ‘इस बारे में आप अपनी विदेश मंत्री से पूछें।’
यहां उल्लेखनीय है कि पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी चोकसी इस समय एंटीगुआ में ही है, जिसके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि भी है। पिछले दिनों चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता दिए जाने की बात भी सामने आई थी। इस पर वहां की सरकार ने कहा था कि पुलिस से क्लियरेंस मिलने के बाद ही उसे देश की नागरिकता दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement