Advertisement
ऐसे साहित्य का निर्माण करना चाहिए जो प्रेरणास्पद हो : डा सूरज सिंह नेगी

इस अवसर पर पुस्तक के बारे में साहित्य प्रेमी रमेश चौधरी ने अपने वक्तव्य में बताया कि पुस्तक में साहस के सुमेरु चंदन चर्चित रेखा की पुस्तक में जीवन के सात रंग आशा, विश्वास, प्रेम, साहस, संयम, धैर्य तथा करुणा हर काल और परिस्थिति में दृष्टिगोचर होते हैं। ममता जाट मंजुला, महावीर शर्मा पर्यावरण प्रेमी तथा सैयद बदरूद्दीन साहित्य प्रेमी द्वारा अपने विचार रखे गए तथा पुस्तक पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में लेखिका के भाई संजय जैन लेखिका के जीवन के बारे में अपने विचार रखें और बताया कि यह शौक उनका बचपन से ही रहा है तथा पुस्तक पर चर्चा की। लेखिका रेखा जैन प्रकाश द्वारा अपनी लेखन तथा पठन यात्रा का बचपन से वर्तमान तक का सजीव वर्णन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए गणमान्य व्यक्ति शिवराज कुर्मी साहित्य मंच टोडारायसिंह, रमेश घायल, टीकाराम राजवंशी झिलाय, शंकरलाल सैनी अजमेर तथा टोंक से मिर्जा नसीम बैग, महबूब उस्मानी, मुमताज उस्मानी फईमुद्दीन, डॉ प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, जाहिद टोंकी,पवन शर्मा, रमेश साहू, डीडी मंगल, साहित्य सारथी मंच टोंक के सदस्य, अशोक जैन, विमल जैन, रेखा जैन, तथा उनके परिवार जनों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में टोंक शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार धनराज साहू ने मधुबन खुशबू देता है गीत की प्रस्तुति से सबको सम्मोहित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार ने किया। लेखिका रेखा जैन प्रकाश द्वारा सभी आगंतुकों तथा अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


