Advertisement
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा : अनिल विज

उन्होंने कहाकि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार आपके द्वार आकर चाहे वह गांव हैं, या वार्ड हैं, वहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति इन योजनाओं से सम्बन्ध रखता है, उन्हें योजना का लाभ यदि किसी कारणवश नहीं मिला है तो उनका मौके पर ही फार्म भरवाकर उन्हें योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवाना है।
उन्होंने कहा कि आज इस यात्रा की शुरूआत अंबाला के गांव खतौली से हुई है और यह यात्रा जिला अम्बाला के प्रत्येक गांव व वार्डों में जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाएगी। आज पूरे भारत में विकसित भारत यात्रा का शुभारम्भ किया गया है। हरियाणा में भी 6200 गांवों में यह यात्रा आयोजित की जाएगी।
केन्द्र में मौजूद सरकार व हरियाणा में मनोहर सरकार विकास के निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहाकि आपके गांव में भी जो समस्याएं या विकास रूपी कार्य मेरे संज्ञान में लाए गए, मैंने उन्हें करवाने का काम किया है। चाहे उन कार्यों में सडक़ों का निर्माण हो, धर्मशालाओं का निर्माण हो, बिजली, पानी का कार्य हो या अन्य कोई विकास कार्य हो।
उन्होंने कहाकि मैं दावे से कहता हूं कि हमारी सरकार में गांवों में इतने विकास कार्य हुए हैं, जितने पहले की सरकारों में कभी नहीं हुए। अभी हाल ही में मैने अपने विकास निधि से जिला अम्बाला के जो गांव उनकी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते हैं, उनमें स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिये राशि दी है। स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही सभी गांव जगमग गांव दिखेंगे।
गृह मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर 20 विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की दी जा रही जानकारी का भी अवलोकन किया और निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति योजना का लाभ लेने से किसी कारणवश वंचित रह गया है, उसका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाएं। इस मौके पर गृहमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, राम बाबू यादव, सरपंच खतौली कमलजीत कौर, सरपंच बरनाला कमलप्रीत सिंह, रवि चौधरी, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, सिविल सर्जन डा. कुलदीप सिंह, डा. हितार्थ, डा. सुखप्रीत, रोशन लाल बरनाला, जिला सैनिक बोर्ड से सचिव कर्नल श्योराण, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता नवनीत श्योराण, जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अंबाला
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


