Water will curb illegal endorsement - Kiran Maheshwari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी के अवैध बेचान पर लगेगा अंकुश - किरण माहेश्वरी

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 6:31 PM (IST)
पानी के अवैध बेचान पर लगेगा अंकुश - किरण माहेश्वरी
जयपुर। जलदाय मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने पानी के अवैध बेचान, घरेलू पानी कनेक्शन के नाम पर पानी के व्यवसायीकरण और बिना अनुमति नलकूप खोदने जैसे कई विषयों पर अंकुश लगाने के एक उच्च स्तरीय बैठक ली । इस बैठक में जलदाय, भूजल, नगर निगम, केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल संसाधन विभाग के आला अधिकारियों के अलावा जयपुर जिला कलेक्टर भी उपस्थित रहे। शासन सचिवालय में अपने कक्ष में गुरुवार को आयोजित इस बैठक में यह तय किया गया कि जयपुर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी जो शहर भर में चल रहे सभी नलकूपों का सर्वे करेगी। सर्वे में अनुमति और गैर अनुमति प्राप्त नलकूप, पानी के हाइड्रेंट की जगह, टैंकरों के चक्कर समेत कई तरह के डाटा का संकलन किया जाएगा। बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार नलकूप खोदने वाली मशीनों को पंजीकरण सुनिश्चित करवाने पर चर्चा की गई। अपंजीकृत मशीनों को पंजीकृत करवाने के लिए समय देने पर भी विचार किया गया।; जलदाय मंत्री ने कहा सरकार का लक्ष्य आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति तक स्वच्छ और कम कीमत में पेयजल उपलब्ध कराना है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि पानी के व्यवसायीकरण पर अंकुश लगे। उन्होंने कहा कि बैठक में उच्चाधिकारियों से बीसलपुर पानी से बॉटलिंग के जरिए कमाई करने वाले कारोबारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार पेयजल के कारोबार से लोगों को ऊंची दर पर पानी मिल रहा है। ऐसे में हम चाहते हैं कि सतही जल के कारोबार पर किसी भी सूरत में रोक लगे। इस संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे हैं।श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि लोगों को कम कीमत में स्वच्छ पानी मिल सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार अधिकारियों के एक दल को अन्य राज्यों के अध्ययन के लिए भेजने पर भी विचार कर रही है। अन्य राज्यों के जल प्रबंधन में कोई नवाचार पंसद आया तो उसे राज्य में भी लागू किया जाएगा। बैठक में जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव जेसी महान्ति, सचिव संदीप वर्मा, जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन, नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत गेरा, केंद्रीय भूजल बोर्ड के निदेषक पीआर परचुरे के अलावा संबंधित विभागों के मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिषाषी अभियंता स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement