Water stream flowing from Kahu tree – miracle or science?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कहु के पेड़ से बहती जलधारा – चमत्कार या विज्ञान?

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 मार्च 2025 4:25 PM (IST)
कहु के पेड़ से बहती जलधारा – चमत्कार या विज्ञान?
बैतूल। "पेड़ से बहती जलधारा... चमत्कार या विज्ञान का करिश्मा?" बैतूल जिले के आदर्श धनोरा गांव में एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान खींचा है। बड़ी नदी के किनारे एक कहु के पेड़ से लगातार पानी बह रहा है, जिसे देखकर लोग इसे देवीय चमत्कार मान रहे हैं। धनोरा गांव में नदी किनारे स्थित इस कहु के पेड़ से जलधारा बहने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कोई इस पानी को आचमन कर रहा है, तो कोई बोतलों में भरकर घर ले जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह किसी अलौकिक शक्ति का प्रमाण है। इस जलधारा की चर्चा तब शुरू हुई जब एक सड़क हादसे में मृत युवक के परिवारजन नदी स्नान के लिए पहुंचे और उन्होंने यह नजारा देखा। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और यहां भीड़ उमड़ने लगी।
वन विभाग ने आंध्र प्रदेश के जंगल का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें ऐसी ही घटना पहले भी देखी जा चुकी है। विशेषज्ञों की मानें तो यह कहु पेड़ की प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, विभाग ने इस पानी को आंखों पर लगाने या पीने से बचने की अपील की है।
तो यह पेड़ से बहता पानी चमत्कार है या प्रकृति का एक अनोखा विज्ञान? इसका फैसला आप पर छोड़ते हैं, लेकिन इतना तय है कि इस रहस्य ने लोगों की जिज्ञासा को जरूर बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement