Water Level at Bandh Baretha Dam Reaches 27 Feet; Gates May Open Anytime-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंध बरेठा बांध का जलस्तर 27 फीट पहुंचा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, दर्जनों गांवों में अलर्ट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 3:58 PM (IST)
बंध बरेठा बांध का जलस्तर 27 फीट पहुंचा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, दर्जनों गांवों में अलर्ट
बयाना। बयाना उपखंड के बंध बरेठा बांध क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बांध में पानी की तेज आवक बनी हुई है। बांध का जलस्तर बढ़कर 27 फीट तक पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। यदि गेट खोले जाते हैं तो बांध से पानी की निकासी शुरू होने के साथ ही बहाव क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गांव प्रभावित हो सकते हैं। इनमें ककरुआ, कंजौली, पूराबाई खेड़ा सहित कई गांवों में पानी भरने की आशंका है। इसके अलावा कई संपर्क मार्ग जलमग्न होने से आवागमन भी बाधित हो सकता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।
प्रशासन ने बहाव क्षेत्र के गांवों के लोगों से अपील की है कि बांध के डाउनस्ट्रीम एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी स्थिति में बहते पानी को पार करने का प्रयास न करें। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement