Watched Modis Mann Ki Baat program live in BJP office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा कार्यालय में लाइव देखा मोदी का मन की बात कार्यक्रम

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2023 5:08 PM (IST)
भाजपा कार्यालय में लाइव देखा मोदी का मन की बात कार्यक्रम
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखा गया। इस कार्यक्रम को भाजपा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष जालम सिह भाटी नोखा विधायक बिहारीलाल विष्नोई ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना। जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया की आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम मे काशी- तमिल संगमम की बात की, सौराष्ट्र-तमिल संगमम की बात की। प्रधानमंत्री ने बताया कुछ समय पहले ही वाराणसी में, काशी-तेलुगू संगमम भी हुआ। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है, युवा संगम का। मैंने सोचा, इस बारे में विस्तार से क्यों न उन्हीं लोगों से पूछा जाए, जो इस अनूठे प्रयास का हिस्सा रहे हैं। फिर प्रधानमंत्री मोदी जी ने वहाॅ के निवासीयो से बात की। विधायक बिहारीलाल विष्नोई ने बताया की प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात मे कहाॅ की हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी - बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। हमारे अमृत सरोवर, इसलिए विशेष हैं, क्योंकि, ये आजादी के अमृत काल में बन रहे हैं और इसमें लोगों का अमृत प्रयास लगा है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि अब तक 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण भी हो चुका है। ये जल संरक्षण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राजपुरोहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जिलामंत्री ष्याम पंचारिया, पूर्व जिला महामंत्री सवाई सिह तंवर,महेष मुण्ड, भंवरलाल जागिड, भंवरदास स्वामी, मदनदास स्वामी, दिनेष सारस्वत, अर्जून सिह पडिहार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement