Warm clothes and useful supplies for mentally challenged children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसिक विमंदित बच्चों को गर्म कपड़े और उपयोगी सामग्री

khaskhabar.com: शनिवार, 27 दिसम्बर 2025 4:34 PM (IST)
मानसिक विमंदित बच्चों को गर्म कपड़े और उपयोगी सामग्री
अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से दयानंद नगर में स्थित आदर्श विमंदित विद्यालय के विद्यार्थियों को गर्म कपड़े, स्लीपर, स्कूल के लिए उपयोगी सामान तथा सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए। कार्यकम में मुख्य संरक्षक दौलत राम हजरती ने कहा कि इन बच्चों को उपयोगी वस्तुओंं की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुंबई की एडवोकेट अमिता मालवीया ने कहा कि ऐसे बच्चों की बात सीधी प्रभु तक पहुंचती है जिनकी सेवा से हमें खुशी मिलती है। कार्यक्रम में मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने कहा कि नेक कमाई विमंदित ओर निशकतन सहित आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों के लिए कई कार्यक्रम चला रहा है। संचालन रेखा महलावत ने किया। विद्यालय प्रधान पायल प्रधान ने विद्यालय के बारे में जानकारी दी तथा आभार जताया। इस अवसर पर विमंदित बच्चों ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement