Advertisement
वार्ड नंबर 23 हुआ रोशन, तीन नई हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन

श्री गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-34 के समीपसेक्टर-35 बी स्थित गुरुद्वारा श्री नानक दरबार साहिब के पास पार्कसेक्टर-35 डी में मकान नंबर 3490 के सामने स्थित पार्क
शाम और रात के समय इन स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से सेक्टर-35 डी के वरिष्ठ नागरिक लंबे समय से पार्क में रोशनी की मांग कर रहे थे, ताकि वे सुबह और शाम नियमित रूप से सैर कर सकें।
आवागमन और सुरक्षा में मिलेगी सुविधा
नई हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से क्षेत्र में रात के समय आवागमन अधिक सुविधाजनक होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, स्थानीय निवासियों तथा गुरुद्वारा साहिब आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
पार्षद प्रेम लता ने कहा कि वार्ड नंबर 23 का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हाई मास्ट लाइटों के शुरू होने से रात में लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। वरिष्ठ नागरिक अब पार्कों में सैर कर सकेंगे और श्रद्धालुओं को भी गुरुद्वारा साहिब आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
उद्घाटन समारोह में नगर निगम के एसडीओ राजदीप सिंह, सेक्टर-34 गुरुद्वारा साहिब के प्रतिनिधि तथा सेक्टर-34 और 35 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सेवा सिंह, बीडीपीओ अवतार सिंह, एच.एस. तुंग, बलदेव सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, महिंदर शर्मा, अनिता शर्मा एवं परिवार, जागृति, निशा, सीमा, स्मरना, रोमा, बबली, पिंकी, प्रीतम, मंजीत कौर, अलेप, सुमन, मोनिका, संगीता और रीता सहित क्षेत्र के अनेक निवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय निवासियों ने वार्ड में विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए पार्षद प्रेम लता का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन: वार्ड नंबर 23 में नई हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन करते स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


