तृणमूल सांसद की गिरफ्तारी के विरोध में बंगाल में प्रदर्शन,राजमार्ग जाम
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 7:24 PM (IST)
तापस
पाल के बाद इस घोटाले में गिरफ्तार होने वाले बंदोपाध्याय दूसरे टीएमसी
सांसद हैं। सीबीआई सांसद तापस पाल और सुदीप बंदोपाध्याय से आमने-सामने
पूछताछ कर सकती है। दोनों को रोज वैली के कई जगहों पर भी ले जाने की तैयारी
है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसके लिए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला किया।
यहां तक कि 2002 के गुजरात दंगों के लिए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की।
ममता ने गिरफ्तारी को बदले की राजनीति करार दिया है। उन्होंने मोदी सरकार
के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है और कहा है कि हिम्मत
है तो उन्हें गिरफ्तार करें।