भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर आवास के सामने बनी नेकी की दीवार का गुरुवार को जिले की प्रभारी मंत्री अनिता भदेल ने अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ.टीना कुमार सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि यह जो दीवार बनाई गई है, एक अच्छी शुरुआत है। लोग अपना बेकार सामान यहां पर रख सकते हैं। हम यदि गरीब लोगों को सीधे कोई वस्तु दें तो उन्हें दान देने का अहसास होता है, लेकिन यहां से लेने में उसे सम्मान का अहसास रहता है। इससे देने वाला और लेने वाला भी खुश रहता है। भदेल ने यह भी कहा कि इस दीवार से सभी को सीख लेनी चाहिए और इसे सभी जगहों पर अपनाया जाना चाहिए।