walking in the guise of massage parlors prostitution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 11:09 PM (IST)
मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
जयपुर। शहर के पॉश ईलाके वैशाली नगर में बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर चार युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली नगर के चित्रकूट के जलज स्पा में बॉडी मसाज पार्लर चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि यहां बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने मसाज पार्लर पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। जहां चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई देख भीड़ लगी बॉडी मसाज पार्लर पर अचानक पुलिस की दबिश देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पुलिस को मसाज पार्लर में अनैतिक कार्यों की शिकायत की।

[@ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement