Advertisement
'डिफाल्टर' शब्द पर बिफरा व्यापार मंडल, प्रशासन को दी चेतावनी

हरियाणा व्यापार मंडल का यह भी कहना है कि जिला स्तर पर अधिकारियों को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी कि वे व्यापारियों के साथ बैठकें कर OTC योजना की जानकारी साझा करें। लेकिन दुर्भाग्यवश, कई बार इन बैठकों की सूचना व्यापारी संगठनों को समय पर नहीं दी जाती, जिससे व्यापारी अपना पक्ष नहीं रख पाते।
हरियाणा व्यापार मंडल सरकार से निवेदन करता है कि अधिकारियों को इस विषय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं कि वे व्यापारियों के साथ संवाद में सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करें और बैठक की सूचनाएं समय पर साझा करें ताकि कोई भी गलतफहमी उत्पन्न न हो।
हमारा उद्देश्य किसी एक अधिकारी को कटघरे में खड़ा करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि व्यापारी और प्रशासन एक-दूसरे के सम्मान और सहयोग से आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


