Vrishank of Udaipur will participate in Commonwealth Chess Championship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 24, 2025 9:53 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में उदयपुर के वृषांक लेंगे हिस्सा

khaskhabar.com: सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 7:14 PM (IST)
राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में उदयपुर के वृषांक लेंगे हिस्सा
उदयपुर। मलेशिया में आगामी 20 फरवरी से होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों की शतरंज चैम्पियनशिप में उदयपुर के वृषांक चौहान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चेस इन लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता ने बताय कि प्रशिक्षक आयुष जैन के मार्गदर्शन में विद्याभवन स्कूल का छात्र वृषांक 16 साल की उम्र में 2351 की लाइव रेटिंग के साथ राजस्थान का सबसे ज्यादा फाइड रेटेड खिलाड़ी हैं।

वृषांक को साल 2022 में पुणे में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप जीतने के बाद राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में खेलने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में कुल 11 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

वृषांक ने इससे पहले 2023 में इटली के मोंटेस्लीवो में आयोजित विश्व युवा अंडर 18 ओपन वर्ग में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता के बाद वृषांक मात्र 16 साल की उम्र में 2351 की लाइव रेटिंग के साथ राजस्थान राज्य में सबसे ज्यादा फाइड रेटेड खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement