Voting started in 20 districts including Lucknow in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के लखनऊ समेत 20 जिलों में मतदान शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 11:15 AM (IST)
यूपी के लखनऊ समेत 20 जिलों में मतदान शुरू
लखनऊ। यूपी में गांव की सरकार बनाने के लिए दूसरे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान पीएसी के 57 कंपनी और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की 10 कंपनियों की तैनाती की गई है। लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में आज वोटिंग हो रही है। इस चरण के मतदान में 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करीब 3.2 करोड़ मतदाता करेंगे। इस दौरान प्रदेश में 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डालने के लिए लोगों की कतार लग रही। वाराणसी के कोइराजपुर प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है।
एटा के सकीट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर में वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। मैनपुरी के मरहरी मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार लगीं है।
पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह पर बैलेट बॉक्स छीने जाने और हिंसा की वारदात के कारण दूसरे दौर में सुरक्षा काफी मुस्तैद कर दी गई है। लगभग 3ण्2 करोड़ मतदाता 3ए54ए999 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि निर्वाचन वाले जिलों में पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए पहुँच कर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रही है। मतदान केंद्रों पर कोरोना बचाव नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। बिना मास्क के मतदान केंद्रों में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित कराने के लिए 23 वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मतदाताओं को पीपीपी किट पहना कर सबसे बाद में वोट डालने का मौका दिया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement