Voting in Ramgarh will be tomorrow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल होगा रामगढ़ में मतदान

khaskhabar.com: रविवार, 27 जनवरी 2019 9:40 PM (IST)
कल होगा रामगढ़ में मतदान
जयपुर। विधानसभा आम चुनाव के दौरान शेष रहे रामगढ़ में मतदान 28 जनवरी को प्रातः 8 बजे से 5 बजे तक होगा। रामगढ़ में कुल 278 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 35 हजार 625 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 लाख 10 हजार 497 महिला मतदाता और 1 लाख 46 हजार 613 पुरुष मतदाता हैं। सभी 278 मतदान केंद्रों पर 1280 कार्मिक मतदान प्रक्रिया को संपादित करेंगे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी, 3 एफएसटी, 3 एसएसटी तथा 3 वीएसटी निरंतर क्रियाशील है। इसके अलवा 9 एरिया मजिस्ट्रेट भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखे हुए हैंl

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement