Voter registration cluster camp organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैंप का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 5:10 PM (IST)
मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैंप का आयोजन
दौसा। पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रावत ने की। उन्होंने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को मतदान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार राजेंद्र मीणा रहे। मुख्य वक्ता के स्वीप संयोजक महेश आचार्य ने युवा छात्र-छात्राओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए मतदाता जागरूकता पर गीत सुनाया। तहसीलदार मीणा द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ईएलसी समिति के सदस्य डॉ मंजू नवरिया, डॉ मीता गर्ग, डॉ नीतू गुप्ता, डॉ ओम प्रकाश शर्मा व अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। ईएलसी समिति के संयोजक डॉ श्रीफूल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement