Advertisement
मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिताः सही जवाब देने वाले 10 प्रतिभागियों को कलेक्टर करेंगे सम्मानित

19 अप्रैल को "मैं भारत का मतदाता" सेल्फी प्रतियोगिताः
जिले के सभी आयु वर्ग के मतदाताओं द्वारा मतदान दिवस (19 अप्रैल) को मतदान करने के बाद इंक के साथ सेल्फी खींच कर सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स/ ट्विटर) पर सीईओ राजस्थान एवं डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर एंड मजिस्ट्रेट, हनुमानगढ़ को उपयुक्त हैशटैग का उपयोग कर टैग करते हुए अपलोड करनी है।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न 5 वर्गों में सर्वश्रेष्ठ मतदाता सेल्फी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसे एकल सेल्फी- स्वयं की मतदान करने के पश्चात अंगुली पर वोट इंक प्रदर्शित करते हुए सेल्फी, परिवार सेल्फी- परिवार के सभी मतदाता एक साथ मतदान करने के पश्चात अंगुली पर वोट इंक प्रदर्शित करते हुए सेल्फी, दिव्यांगजन सेल्फी- दिव्यांग मतदाता द्वारा ली गई सेल्फी, महिला मतदाता सेल्फी- महिला मतदाता द्वारा ली गई सेल्फी, प्रथम मतदाता सेल्फी- प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं की सेल्फी वर्गों में बांटा गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


