volunteer to act as a bridge between the government and-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वंयसेवक समुदाय और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 8:12 PM (IST)
स्वंयसेवक समुदाय और सरकार के बीच सेतु का कार्य करे
बाड़मेर । नेहरू युवा केन्द्र की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवको के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। स्वंय सेवक समुदाय विकास के कार्य में सरकार और समुदाय के बीच सेतु का कार्य करे जिससे ग्रामीण विकास तीव्र गति हो सके। स्वंय सेवको को चाहिए जिन मुद्वो पर समुदाय में कार्य करते है , उनको पुरी ईमानदारी के साथ करे तथा इस कार्य में यदि मीडिया का सहयोग ले तो यह कार्य ओर अधिक गति से पूर्ण हो जाता है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चोथा सतम्भ कहा गया है, उन्होने स्वंय सेवको को समुदाय में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने स्वंय सेवको को कहा कि आपके पदनाम के आगे राष्ट्रीय शब्द जुड़ा हुआ है इसलिये आप सभी राष्ट्रीय की धरोहर है इसलिये आप ओर अधिक सजगता के साथ कार्य करे। कार्यक्रम में प्रेमसिंह ने स्वंय सेवको को प्रतियोगी परिक्षाओ में सफल होने के गुर बताते हुए कहा कि जो प्रतियोगी आत्मविश्वासी, धैर्यवान,परिश्रम को कठोर न समझ कर सरल समझने वाला जल्दी सफल होगा उन्होने युवाओ को कहा कि वे समय प्रबन्धन का विषेष ध्यान रखे। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनुसखाणी ने स्वंय सेवको को भारत सरकार की प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना,सहित विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए युवाओ को नषे की लत से दूर रहने की अपील की। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओम प्रकाष जोशी ने स्वंय सेवको को राष्ट्रीय युवा नीति, राष्ट्रीय जनंसंख्या नीति सहित सूचना के अधिकार विषय पर जानकारी दी।
वात्र्ता सत्र का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित ने किया तथा कार्यक्रम में खेताराम प्रजापत व कल्पेश जोशी ने सहयोग किया। प्रार्थना सत्र में नेहरू युवा केन्द्र अजमेर की स्वंय सेविका हिमानी यादव ने प्रतिभागियो को प्रार्थना गीत व चेतना गीत का अभ्यास कराया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement