द्वान वू त्योहार पर ज्वालामुखी पवित्र जल उत्सव आयोजित

बीजिंग। चीन के परम्परागत त्योहार द्वान वू त्योहार के अवसर पर कई हजार चीनी व रूसी पर्यटकों ने उत्तर पूर्वी चीन के हेई लोंग चांग प्रांत के वूतालानछी दर्शनीय स्थल में इकट्ठे हुए नृत्य-गान से ज्वालामुखी पवित्र जल उत्सव मनाया।
बताया जाता है कि ज्वालामुखी पवित्र जल उत्सव का कई सौ वर्षों का इतिहास है, जो हेई लोंग चांग का मशहूर उत्सव और पर्यटन उत्सव ब्रांड है। 2010 में इसे चीन की गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों की सूची में शामिल किया गया है।
स्थानीय लोगों की नजर में वूतालानछी तालाब के पानी को पवित्र जल माना जाता है। चीन की मंगोलियाई जाति, तावोर जाति, अल्वनछ्वन जाति, मैन जाति और हान जाति के लोग यहां रहते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रमुख खबरें
Traffic
Features



