अंबाला। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को लेकर छिड़ी सियासत की बीच इनेलो नेता अभय चौटाला ने सूबे की भाजपा सरकार और कांग्रेस पर मिले होने के आरोप लगाये हैं। चौटाला ने कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा व हुड्डा को बचाने की कोशिश की जा रही है और वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए सरकार पर दबाव है। चौटाला के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि चौटाला खबरों से अपडेट नहीं रहते और पुरानी बातों को लेकर ही बयानबाजी करते रहते हैं। विज ने कहा कि मामले को लेकर अभी हाईकोर्ट ने किसी भी तरह की कारवाई करने की रोक लगाई है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय