भरतपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने जाट नेता डॉ. हरिसिंह व सुभाष महरिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा सचिन पायलट के नेतृत्व में पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। उन्होंने एक चैनल द्वारा उनके बारे में दिए बयान का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि चैनल को उनसे पूछे बिना बयान नहीं देना चाहिए था।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC