मध्यप्रदेश में बनेगा 100 करोड की लागत का विष्णु मंदिर
khaskhabar.com: बुधवार, 13 जुलाई 2016 2:55 PM (IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में इंदौर के पास 100 करोड रूपए की लागत से भगवान विष्णु का मंदिर बन रहा है। यह मंदिर इंदौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर देपालपुर में बन रहा है।
इस मंदिर में भगवान विष्णु के 24 अवतारों के दर्शन होंगे। इसका मुख्य मंदिर सोमनाथ की तर्ज पर होगा। इसके दूसरे चरण में भगवान शिव के रुद्र अवतारों के 11 और मां के 9 मंदिर भी बनेंगे।