Virendra Kumar Jain Appointed Administrative Officer; Welcomed at Shyampura Kalan School-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वीरेंद्र कुमार जैन बने प्रशासनिक अधिकारी, श्यामपुरा कला विद्यालय में स्वागत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 4:50 PM (IST)
वीरेंद्र कुमार जैन बने प्रशासनिक अधिकारी, श्यामपुरा कला विद्यालय में स्वागत
लालसोट। शिक्षा विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कला में कार्यरत वीरेंद्र कुमार जैन को पदोन्नत कर 'प्रसशासनिक अधिकारी' बनाया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के आदेशानुसार, विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। पदोन्नति के बाद वीरेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय में ही प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर विद्यालय में एक सादा लेकिन गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान और प्रधानाचार्य रामबिलास मीणा ने जैन को साफा पहनाकर और माला अर्पण कर उनका स्वागत किया तथा विधिवत कार्यग्रहण की प्रक्रिया पूरी करवाई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के कई शिक्षाविदों और सहकर्मियों ने वीरेंद्र कुमार जैन का अभिनंदन किया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे-सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, राष्ट्रीय शिक्षक संघ (शाखा लालसोट) के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, प्रभुदयाल मीणा और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार शर्मा, योगेंद्र गौतम एवं अशोक शर्मा।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य कविता अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य प्रवीण कुमार मीणा, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, हारुन अली, चिरंजी लाल मीणा, चमनलाल राजोरिया और राम खिलाड़ी मीणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने जैन को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement