Advertisement
विराट कोहली पर जल्द रिलीज होगी एक किताब

स्टोर में सात मई तक आने वाली इस किताब को खेल पत्रकार नीरज झा और विधांशु कुमार ने लिखा है। इसमें हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, माइकल क्लार्क और कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के बयान हैं।
पुस्तक के परिचय में कहा गया है कि यह विराट को "उस युवा खिलाड़ी के रूप में दर्शाती है जिसने अपने पिता के देहांत के अगले दिन ही मैदान पर जाकर बेहतरीन पारी खेली।"
परिचय में आगे कहा गया, "वह एक मोटे से खिलाड़ी थे जो अब सब के फिटनेस आइडल हैं। वह एक दमदार बल्लेबाज हैं जो मैदान पर हमेशा जीतना चाहते हैं। अपनी कमियों को दूरे करके आगे बढ़ना विराट कोहली को क्रिकेट का महान खिलाड़ी बनने की राह पर ले जा रहा है।"
इस किताब में विराट से जुड़े सभी रिकॉर्ड, आंकड़े और तस्वीरें भी दी गई हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


