Vipra voice in Parliament arose temples and scriptures not bear insults-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विप्र ससंद में उठी आवाज: मंदिरों और शास्त्रों का अपमान सहन नहीं

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 5:29 PM (IST)
विप्र ससंद में उठी आवाज: मंदिरों और शास्त्रों का अपमान सहन नहीं
जयपुर। धरोहर बचाओ समिति की ओर से रविवार को जालुपूरा स्थित गौड विप्र सीनियर सै स्कूल में विप्र संसद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विप्र संसद में उपस्थित धर्माचार्यो, ज्योतिषाचार्यो और वेदाचार्यो ने एक स्वर में कहा कि शास्त्रों को लेकर सरकार के द्वारा की जा रही बयानबाजी असहनीय है उसके लिए सरकार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। प्राचीन मंदिरों को शिफ्ट करने के खिलाफ विप्र समाज ने आवाज उठा दी है। सरकार द्वारा शास्त्रों का उल्लेख कर मंदिरों को हटाने की कार्यवाही के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। जल्द ही प्रमुख धर्माचार्य व ज्योतिषाचार्य मिलकर राज्यपाल को यह प्रस्ताव सौंपेगे और प्राचीन मंदिरों को तोडऩे की कार्यवाही रूकवाने की मांग करेंगे। अध्यक्षता कर रहे स्वामी हरी शंकर दास वेदांती ने कहा कि वर्तमान मेंं देश की स्थिति देखकर दुख होता है । मंदिर तोडऩे वालों द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि हिन्दु मूर्ति पूजक है मंदिर पूजक नहीं है। जबकि मंदिर और मूर्ति अलग नहीं है, बल्कि एक दूसरे के पूरक है। अगर किसी कारण मंदिर नहीं जाना हो तो उसके शिखर दर्शन से ही मंदिर दर्शन का पुण्य मिल जाता है। इस मामले में गुजरात सरकार से सीख लेनी चाहिए। सरदार सरोवर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले शूल पाणेश्वर शिव मंदिर को नहीं हटाया गया बल्कि उसकी जगह छत्र और नाग को हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया गया। विप्र लोगों को समाज को दिशा देने के लिए आगे आना चाहिए। इस काम में संत समाज भी उनके साथ रहेगा।
व्याकरण संस्थान के कमल महाराज ने कहा कि ऐतिहासिक मंदिरों को हटाना ठीक नहीं है। राम राज्य लाने की बात कहकर सत्ता में आने वाली सरकार मुगलों जैसा आचरण कर रही है। विप्र समाज को एकजुट होकर मंदिरों को बचाना होगा क्योंकि यही हमारी धरोहर है । सरकार हार का बीज बो रही है। विप्र समाज का दायित्व है कि वह सरकार को सही और गलत का ज्ञान कराये।
शुक सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज ने कहा कि मंदिरों में चोरियां तो होती थी अब तो दिन दहाड़े मूर्तियों को उठाकर ले जाया जा रहा है। विप्र समाज को इस अनर्थ का विरोध करना चाहिए और मंदिरों को बचाने लिए आगे आना चाहिए।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement