Advertisement
जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर के जी टाउन क्लब मैदान में एकत्र हुए, जहां से वे मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस मुख्यालय के सामने पहुंचते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी हुई और फिर तीखी नोकझोंक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस अचानक हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए।
हालांकि, झड़प की शुरुआत किस पक्ष से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियात के तौर पर बिष्टुपुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इस पूरी हिंसक घटना के वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


