Advertisement
बंगाल चुनाव में चौथे चरण के मतदान के दौरान दो अलग-अलग जगह हिंसा, 5 लोगों की मौत

चुनाव आयोग ने सीईओ अरीज आफताब से एक विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। पश्चिम बंगाल के उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने सीईओ से घटना के वीडियो फुटेज सहित एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है। जैन ने यह भी जानना चाहा कि आखिर किन कारणों से बल द्वारा लोगों पर गोलियां चलाई गईं। आयोग ने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
कूचबिहार में ही हुई एक दूसरी घटना में पहली बार मतदान करने गए 18 वर्षीय आनंद बर्मन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वोट देकर मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद कुछ अज्ञात हमलावरों के द्वारा आनंद को गोली मार दी गई। सीताकुल्ची के ही एक स्वास्थ्य केंद्र में आनंद को ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में आनंद की मां भी चोटिल हुई हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


