villagers take oath for beti bachao campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजेता छात्राएं बनी प्रेरणा, बेटी बचाने का लिया प्रण

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 7:22 PM (IST)
विजेता छात्राएं बनी प्रेरणा, बेटी बचाने का लिया प्रण
प्रतापगढ़। जिले के अरनोद उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय नागड़ेदा में आयोजित 61 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग कब्बडी प्रतियोगिता में बड़वासकला स्कूल की छात्रा टीम प्रथम स्थान पर रही। छात्राओं के प्रथम आने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ विजेता टीम का स्वागत किया। ग्रामीणों ने बेटी बचाने का सन्देश देते हुए गांव में जुलुस निकाला। छात्राओं की टीम जब स्कूल पहुंची तो ग्रामीणों ने सभी का मुंह मीठा कराया। उसके बाद स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बेटी बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement