Villagers protest against administrative decision-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रशासनिक निर्णय के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 2:28 PM (IST)
प्रशासनिक निर्णय के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध
दौसा। ग्राम बालकिशन का बास को यथावत ग्राम पंचायत कालाखो में बनाए रखने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि ग्राम पंचायत कालाखो (तहसील भांडारेज, पंचायत समिति दौसा) का विभाजन कर ग्राम चैना का बास अथवा ग्राम कुशाला का बास को नई ग्राम पंचायत बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन बालकिशन का बास से इन गांवों तक कोई सीधा मार्ग उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को 6-7 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। जबकि ग्राम पंचायत कालाखो महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे वहां के प्रशासनिक कार्यों का संचालन ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक रहता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम बालकिशन का बास में अधिकांश वोटर अनुसूचित जाति से हैं, जिससे उनके लिए नई पंचायत में मतदान करने में कठिनाई होगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ग्राम बालकिशन का बास को कालाखो पंचायत में ही बनाए रखा जाए।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा और जल्द निर्णय लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement