Villagers lock down on GSS, encroach on JEN-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रामीणों ने जीएसएस पर की तालाबंदी, किया जेईएन का घेराव

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 7:29 PM (IST)
ग्रामीणों ने जीएसएस पर की तालाबंदी, किया जेईएन का घेराव
भरतपुर। डीग उपखण्ड में जनूथर उपतहसील की जाटौली थून ग्राम पंचायत के 33 केवी सबग्रिड स्टेशन पर सोमवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बिजली की अघौषित कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसको लेकर कनिष्ठ अभियंता धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर ताला खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि जाटौली थून जीएसएस से जुड़े ग्राम पंचायत दांतलौठी,नगला जनूथर और नगला देशवार में पिछले काफी समय से निगम कर्मियों की मनमानी के चलते बिजली की अघौषित कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर तेज गर्मी का प्रकोप तो दूसरी ओर निगमकर्मियों की ओर से बिजली की अघोषित कटौती ने उन्हें परेशान कर दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement