Villagers and herdsmen clashes leaves 33 dead in Nigeria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाइजीरिया में ग्रामीणों, चरवाहों के बीच झड़पों में 33 मरे

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 3:20 PM (IST)
नाइजीरिया में ग्रामीणों, चरवाहों के बीच झड़पों में 33 मरे
लागोस। उत्तरी नाइजीरिया के कदुना राज्य के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को ग्रामीणों और चरवाहों के बीच हुई झड़पों में 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य पुलिस आयुक्त अगयोले अबेह का कहना है किक दो अलग-अलग हमलों में राज्य के कजुरु इलाके में रहने वाले 27 चरवाहों को ग्रामीणों ने मार डाला। हमलों में छह ग्रामीणों की भी मौत हो गई। पुलिस प्रमुख ने कहा कि उनके अधिकारी इस जघन्य अपराध के दोषियों को गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चलाएंगे। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि प्रभावित गांवों में शांति बहाल की जा चुकी है। ग्रामीणों और चरवाहों के बीच यह संघर्ष रविवार से शुरू हुआ, जब कुछ फुलानी युवा कथित तौर पर अपने एक रिश्तेदार की हत्या का बदला लेने के लिए उगवान उका के एक गांव में गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement