Village promotion from the mobile van, the farmer released the poster-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल वैन से ग्राम का प्रचार, किसान ने किया पोस्टर विमोचन

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 7:21 PM (IST)
मोबाइल वैन से ग्राम का प्रचार, किसान ने किया पोस्टर विमोचन
उदयपुर। आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2017 के बारे में जागरूकता लाने और इसे लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से आज राजसमंद कृषि मंडी में अनूठे आॅन-ग्राउंड मोबाइल वेन एक्टिवेशन की शुरूआत हुई। इस एक्टिवेशन ने बड़ी संख्या में किसानों का ध्यान इस विशाल कृषि आयोजन की ओर आकर्षित किया। इस दौरान लोगों ने ‘मैं तो आ रहा हॅूं ग्राम उदयपुर में। आप भी अवश्य आइए‘ के पोस्टर भी लिये। आगामी दिनों में यह एक्टिवेशन उदयपुर जिला (27 अक्टूबर) डूंगरपुर जिला (28 अक्टूबर); बांसवाड़ा जिला (29 अक्टूबर) प्रतापगढ़ जिला (30 अक्टूबर) और चित्तौड़गढ़ जिला (31 अक्टूबर) में भी आयोजित किया जाएगा। इस एक्टिवेशन का उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में हितधारकों को जोड़ना है। उल्लेखनीय है कि ’ग्राम’ उदयपुर का आयोजन संयुक्त रूप से राजस्थान सरकार और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) द्वारा किया जा रहा है। यह 7 नवंबर से 9 नवंबर तक उदयपुर की महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement