vikas swaroop appointed high commissioner to canada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विकास स्वरूप कनाडा में भारत के उच्चायुक्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 7:52 PM (IST)
विकास स्वरूप कनाडा में भारत के उच्चायुक्त
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता व वरिष्ठ राजनयिक-लेखक विकास स्वरूप को कनाडा में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोपाल बागले विदेश मंत्रालय के अगले प्रवक्ता होंगे। 1986 में भारतीय विदेश सेवा ज्वाइन करने वाले स्वरूप तुर्की, अमेरिका, इथोपिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और जापान में विभिन्न कूटनीतिक मिशन पर जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें अप्रैल, 2015 में विदेश मंत्रालय का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया था और सैयद अकबरूद्दीन के बाद नई दिल्ली स्थित इसके पब्लिक डिप्लोमेसी डिविजन की जिम्मेदारी सौंपी थी।

[# Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement