Advertisement
विकसित भारत संकल्प यात्रा 14 दिसंबर से शुरू, शहर में कुल 14 कैम्पों का होगा आयोजन

इसी तरह 18 दिसंबर को राजकीय माध्यमिक विद्यालय भीमगंज तथा सामुदायिक भवन छोटी हरणी में,19 दिसंबर को मनोहर सिंह मेहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगानेर में तथा यूआईटी सामुदायिक भवन पथिक नगर में एवं 20 दिसंबर को सामुदायिक भवन सुभाष नगर में तथा सामुदायिक भवन गायत्री नगर में कैंपों का आयोजन होगा।
आयुष्मान भारत योजना के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को,पीएम उज्जवला योजना के लिए जिला रसद अधिकारी को,पीएम स्वनिधि योजना के लिए जिला परियोजना अधिकारी को,आधार अपडेशन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार अधिकारी को तथा हेल्थ कैंप के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त किया है।
शिविर में हेल्थ कैंप,आयुष्मान कार्ड कैंप,पीएम उज्जवला कैंप,पीएम स्वनिधि कैंप,आधार अपडेशन कैंप के काउंटर लगाए जाएंगे। हेल्थ कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य जांच होगी। अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का पंजीयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


