Vietnam seizes half a ton of ivory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वियतनाम में करीब आधा टन हाथी दांत जब्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 12:16 PM (IST)
वियतनाम में करीब आधा टन हाथी दांत जब्त
हनोई। वियतनाम के सीमा शुल्क अधिकारियों ने हो ची मिन्ह सिटी में अफ्रीका से तस्करी कर लाए जा रहे करीब 500 किलो के हाथी दांतों को जब्त कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तस्करी कर लाए गए हाथी दांत गुरुवार को कैट लाय बंदरगाह पर दो कंटेनरों में पाए गए। इन्हें एक स्थानीय कंपनी द्वारा अफ्रीका से आयात कर लाया गया था। ऐसा ही एक मामला नवंबर की शुरुआत में सामने आया था। वहीं, अक्टूबर माह में भी अधिकारियों ने तस्करी के अन्य मामलों का पता लगाया था। इन्होंने ऐसे ही तस्करी किए हुए तीन बक्सों को खोजा था, जिसमें कुल 3.5 टन वजन के हाथी दांत पाए गए थे। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement