VHP said, Congress support statement Enlarged was presented-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस पर दिए बयान से पलट गए वीएचपी चीफ,यहां जानिए क्या दिया था बयान

khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 8:28 PM (IST)
कांग्रेस पर दिए बयान से पलट गए वीएचपी चीफ,यहां जानिए क्या दिया था बयान
नई दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को यहां कहा कि उनके इस बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है कि कांग्रेस अगर अपने घोषणा-पत्र में राम मंदिर निर्माण को शामिल कर ले तो उनका संगठन कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने पर विचार कर सकता है। उनके इस कथित बयान पर विवाद पैदा होने के बाद कुमार ने कहा कि यह और कुछ नहीं, बल्कि मेरे बयान को खींचकर बढ़ा देना है। न तो हम कांग्रेस को समर्थन देने पर विचार कर रहे हैं और न ही भविष्य में ऐसा करेंगे। विहिप नेता ने यह भी कहा कि इस बात के आसार बहुत कम हैं कि मौजूदा संसद के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कोई कानून बनाया जा सकेगा। कहा जा रहा है कि कुमार ने शनिवार को प्रयागराज में कहा था कि अगर कांग्रेस अपने चुनाव घोषणा-पत्र में राम मंदिर निर्माण को शामिल कर ले तो विहिप उसे समर्थन देने पर विचार कर सकती है। अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कुमार ने कहा कि विहिप राम मंदिर मुद्दे पर एक 'व्यापक राजनैतिक सहमति' चाहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement