Advertisement
मालेगांव बम ब्लास्ट पर विहिप की प्रतिक्रिया : षड्यंत्रों का पर्दाफाश, न्याय की हुई जीत

“पूरा विश्व जानता है आतंक की फैक्ट्री कहां है और उसे कौन पोषित करता है। हिंदू समाज और सनातन संस्कृति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। 'अहिंसा परमो धर्म:' केवल शास्त्रों में नहीं, हमारे आचरण में भी है। ऐसे में हमें बम ब्लास्ट जैसे कृत्य से जोड़ना घोर अन्याय और षड्यंत्र था।”
विहिप प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि मालेगांव विस्फोट मामले में अब सत्य की निर्णायक विजय हुई है और राष्ट्रवाद पर लगाए गए झूठे आरोपों का अंत हो गया है।
"हिंदू आतंकवाद" की थ्योरी खारिज, न्याय का पुनर्स्थापन
विहिप ने अपने आधिकारिक बयान में इस निर्णय को “ऐतिहासिक” करार देते हुए कहा कि यह न केवल भारत की न्यायिक व्यवस्था की निष्पक्षता का प्रतीक है, बल्कि उन करोड़ों राष्ट्रभक्तों की भावनाओं की विजय भी है, जिन्हें वर्षों से एक राजनीतिक साजिश के तहत अपमानित किया गया।
“17 वर्षों के मानसिक, सामाजिक और कानूनी उत्पीड़न के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित और अन्य निर्दोषों को मिली राहत यह दर्शाती है कि सत्य को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता।”
विहिप ने केंद्र से मांग की है कि—इस राजनीतिक षड्यंत्र को रचने वालों की जांच कर जवाबदेही तय की जाए,
पीड़ितों को हुए मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न के लिए क्षतिपूर्ति दी जाए,
और इस फैसले को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया जाए ताकि समाज में फैले भ्रम का अंत हो।
देशवासियों से अपील : समरसता के साथ राष्ट्र निर्माण की ओर बढ़ें
विहिप ने सभी देशवासियों से अपील की है कि इस निर्णय को न्याय और सत्य की विजय के रूप में स्वीकार करें और अब राष्ट्र निर्माण की दिशा में समरसता के साथ आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


