दौसा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अशफाक हुसैन थे। अध्यक्षता एडीएम कैलाश चंद शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की हम सभी को बुजुर्गों का सम्मान करना चहिए। वर्तमान समय में एकल परिवार होने की वजह से बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमें एकल परिवार की ओर न जा कर बुजुर्गों के साथ रहना चाहिए। उनसे संस्कार ग्रहण करने चाहिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। समाज कल्याण के सहायक निदेशक ओ.पी. राहड़ ने बताया कि समारोह में वृद्धजनों का शॉल एवं नारियल भेंट कर सम्मान किया गया।