Veteran Congress leader Priya Ranjan Dasmunsi dies after being in coma for 8 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस नेता और पूर्व AIFF अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का निधन

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2017 2:55 PM (IST)
कांग्रेस नेता और पूर्व AIFF अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का निधन
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का सोमवार को अपोलो अस्पताल में निधन हो गा। पूर्व केंद्रीय मंत्री दासमुंशी 2008 से कोमा मे थे। अपोलो अस्पताल के चिकित्सक ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सक ने कहा कि प्रियरंजन का निधन दोपहर 12.10 बजे हो गया। उन्हें 2008 से ब्रेन स्ट्रोक था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। साल 2009 में दासमुंशी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दासमुंशी साल 2006 में फीफा विश्व कप में मैच कमिश्नर का पद हासिल करने वाले पहले भारतीय थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement