Very soon stand Skwai.alk Water: CM -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहुत जल्द मिलने वाला है एस.वाई.एल. का पानी : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 5:30 PM (IST)
बहुत जल्द मिलने वाला है एस.वाई.एल. का पानी : मुख्यमंत्री
झज्जर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को एस.वाई.एल. का पानी बहुत जल्द मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि करीब 36 साल तक एसवाईएल. के पानी का मामला ठंडे बस्ते में रहा लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार एस.वाई.एल. के मामले में मुस्तैदी से पैरवी कर रही है, परिणामस्वरूप 12 साल तक सुप्रीम कोर्ट में अटके इस मामले में पिछले दो वर्षों में तेजी से सुनवाई हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हित में फैसला दिया है। उन्होंने कहा कि निर्णय को लागू कराने के लिए राष्ट्रपति अथवा प्रधानमंत्री से मिलने की जरूरत पड़ी तो इस दिशा में तत्परता से कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को बेरी में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का शुभारंभ करने के उपरांत विकास रैली में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर तक भी नहर का पानी मिले इसका प्रबंध भी राज्य सरकार ने कर दिया है। वेस्ट यमुना कैनाल के लिए 2500 करोड़ रुपए की योजना सरकार ने स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने बेरी में करीब 42 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण करते हुए इन्हें लोगों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने बेरी की दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बेरी में महिला कॉलेज बनाने की घोषणा सहित रैली संयोजक विक्रम कादियान द्वारा रखी गई हलके की सडक़, सिंचाई पानी, शिक्षा एवं क्षेत्र के ढांचागत विकास के लिए रखी गई अनेक मांगों को पूरा करने का तोहफा हलके के लोगों को दिया। उन्होंने बेरी के विकास के लिए करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की घोषणा मंच से की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिसने सरकार के पहले दो वर्षों में क्षेत्र के 90 हलकों में हलके के विकास के लिए रैली का निर्णय लिया। उन्होंने कहा यह उनका 80वां विधानसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा इन दो वर्षों में हमारी सरकार के कार्यकाल में बेरी के विकास पर पहले ही करीब 141 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। दिसंबर तक प्रदेश के सभी 90 हलकों में वे पहुंचेगे और 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के मौके पर सांपला गढ़ी कलोई हलके में विकास परियोजनाओं के लिए हलका रैली होगी। मुख्यमंत्री ने विमुद्रीकरण के निर्णय को शानदार बताते हुए कहा कि हर आम आदमी को भी इस बात का अहसास होने लगा है कि जमा कालाधन अब बाहर आने लगा है। यही कारण है कि एक ताजा सर्वे के अनुसार देश के साढ़े 86 प्रतिशत लोग इस फैसले के हक में हैं। सरकार के खजाने में आने वाले धन से देश के विकास का एक नया रास्ता खुलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा दो वर्ष पहले प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का जो संकल्प लिया था उस दिशा में काफी सफलता मिली है लेकिन अभी भी बहुत काम करना बाकी है। इसी मकसद के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजनीति के साथ सेवा शब्द को जोडऩे का काम सरकार ने किया है।
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement