Vegetables remained cheap in agricultural products in Rajasthan in December 2022, while there was an increase in grains,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में दिसंबर 2022 में कृषि उत्पादों में सब्जियां सस्ती रहीं तो अनाजों में दिखी वृ़द्धि, यहां देखें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 5:40 PM (IST)
राजस्थान में दिसंबर 2022 में कृषि उत्पादों में सब्जियां सस्ती रहीं तो अनाजों में दिखी वृ़द्धि, यहां देखें
जयपुर । आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से दिसंबर, 2022 माह के राज्यस्तरीय थोक मूल्य सूचकांक आंकड़े जारी किये गए हैं। इन मासिक आंकड़ों के अनुसार दिसंबर माह के दौरान राज्य में सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक 390.06 प्रतिशत रहा है। इसी आधार पर मुद्रास्फीति की वार्षिक वृद्धि दर दिसंबर माह में 3.81 प्रतिशत रही। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर माह में कृषि उत्पादों की महंगाई दर में कमी आई है। इनमें सब्जियों में 33.24 प्रतिशत, दूध में 0.11 प्रतिशत, मसालों में 1.96 प्रतिशत और तिलहन में 3.97 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। जबकि अनाजों में 3.25 प्रतिशत, दालों में 2.15 प्रतिशत, फलों में 12.68 प्रतिशत, अंडा-मांस और मछली में 0.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, दिसंबर, 2022 के दौरान खनिजों में चूना पत्थर में 4.50 प्रतिशत की कमी रही, जबकि चांदी में 3.74 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार द्वितीय समूह जैसे ईंधन, शक्ति, प्रकाश और उपस्नेहक में दिसंबर, 2022 के दौरान थोक मूल्य सूचकांक 578.08 रहा। वहीं, विनिर्मित उत्पाद समूह के सूचकांक में वृद्धि हुई है और यह 303.84 पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement