Vedic mantras and havan offerings transformed the climate of Pushkar.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैदिक मंत्रों और हवन की आहुति से बदली पुष्कर की आबोहवा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 मार्च 2026 7:08 PM (IST)
वैदिक मंत्रों और हवन की आहुति से बदली पुष्कर की आबोहवा
- शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में 200 हवन कुंडों पर यजमान दंपतियों ने दी आहुतियां - 2000 विप्र बटुक प्रतिदिन 60 लाख गायत्री मंत्र जाप में लीन, 19 अप्रैल को होगी पूर्णाहुति
पुष्कर (राजस्थान)। तीर्थराज पुष्कर में चल रहे 43 दिवसीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की लपटों से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा। महायज्ञ स्थल पर 200 हवन कुंडों में यज्ञाचार्यों के निर्देशन में यजमान दंपतियों ने विधि-विधान से आहुतियां दीं। यह आहुति क्रम अब 19 अप्रैल को होने वाली पूर्णाहुति तक प्रतिदिन जारी रहेगा।महायज्ञ के दौरान 2000 विप्र बटुक गायत्री मंत्र के 60 लाख जाप में लीन दिखाई दिए। इन बटुकों के लिए महायज्ञ स्थल पर छह विशेष पाठशालाओं का निर्माण किया गया है, जहां सोमवार से नियमित रूप से मंत्र जाप प्रारंभ हो गए।
इससे पहले सोमवार को वैदिक परंपरा के अनुसार अरणी मंथन से प्रधान कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई और नवग्रह पूजन के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई। महायज्ञ में देशभर से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आने का सिलसिला भी तेज हो गया है।
शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन परम पूज्य स्वामी प्रखर जी महाराज के सान्निध्य में प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट और विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महायज्ञ में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस महायज्ञ के दौरान कुल 27 करोड़ गायत्री मंत्रों के जाप का संकल्प लिया गया है, जिसे पूर्ण करने के लिए विप्र बटुक निरंतर साधना में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement