Advertisement
सीएम वीडी सतीशन ने ई श्रीधरन से की मुलाकात, केरल के विकास पर हुई चर्चा

डॉ. एलाट्टुवलापिल श्रीधरन, जिन्हें 'मेट्रो मैन' भी कहा जाता है, भारत के एक प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर और राजनेता हैं, जिन्होंने भारत में सार्वजनिक परिवहन में क्रांति ला दी।
उनकी प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धियां कई हैं। 1964 में उन्होंने तमिलनाडु में चक्रवात से क्षतिग्रस्त पंबन ब्रिज को सिर्फ 46 दिनों में ठीक कर दिया था, जबकि इसके लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई थी। उन्होंने भारत की पहली मेट्रो रेल प्रणाली, कोलकाता मेट्रो की योजना और डिजाइन में मदद की।
90 के दशक में उन्होंने कठिन इलाकों से गुजरने वाली चुनौतीपूर्ण बहु-राज्यीय रेलवे परियोजना, कोंकण रेलवे का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। 1995 से 2012 तक वे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक रहे और पहले चरण को समय से पहले और बजट के भीतर पूरा किया।
भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म श्री और 2008 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया। फ्रांस सरकार ने 2005 में उन्हें लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। टाइम मैगजीन ने 2003 में उन्हें एशिया के नायकों में शामिल किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


