Vasundhara will remain CM, elections will fight only under his leadership-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘वसुंधरा ही रहेंगी सीएम, चुनाव भी उनके नेतृत्व में ही लड़ेंगे’

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 9:48 PM (IST)
‘वसुंधरा ही रहेंगी सीएम, चुनाव भी उनके नेतृत्व में ही लड़ेंगे’
जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने स्पष्ट किया है कि वसुंधरा राजे ही राजस्थान की मुख्यमंत्री रहेंगी। उन्हीं के कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और हम बहुत कम्फर्टेबली राजस्थान में सरकार बनाएंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी खन्ना ने कोर कमेटी की बैठक के बाद शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान साफ कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ऐसी अफवाहें सरासर झूठी हैं। यहां गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक फेक न्यूज वायरल की गई थी कि वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद से हटाकर उन्हें केन्द्र में भेजा जाएगा। इस संबंध में पत्रकारों से भाजपा के प्रदेश प्रभारी खन्ना ने साफ-साफ कहा कि राजस्थान में हम मोदी के नाम और काम तथा सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व और उनके काम के आधार पर ही चुनाव लडऩे वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह का वातावरण चल रहा है। हम राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आसानी से अगला चुनाव जीतेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement